सक्ती 10 जून 2021 - गुरुवार को सक्ती ब्लाक और शहर ने अब तक के सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए लगभग कोरोना मुक्त हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कुल 132 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे सिर्फ मसानिया से ही 01 नए संक्रमित की पहचान की गई है जो की एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
बता दे की पिछले कुछ दिनों से सक्ती ब्लाक में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिरा है आज तो लगभग खत्म ही हो गया है।









