बिलासपुर 01 जुलाई 2021 - रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन के मध्य गाड़ी संख्या 02410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार , मंगलवार , बुधवार , गुरुवार एवं शनिवार को दिनांक 05 जुलाई 2021 से तथा गाड़ी संख्या 02409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार,  बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को दिनांक 07 जुलाई, 2021 से आगामी आदेश तक चलाने की घोषणा की गई है।
             
रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 02410 / 02409 निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन को नए नंबर 04080/04079 के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह ट्रेन निज़ामुद्दीन से 05 जुलाई, 2021 से नए नंबर 04080 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ तथा रायगढ़ से 07 जुलाई, 2021 से नए नंबर 04079 रायगढ़-निज़ामुद्दीन, के साथ चलेगी।