जांजगीर चांपा 10 मार्च 2021 - हसौद थाना क्षेत्र के गुजियाबोड़ गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है . जैजैपुर के जुनवानी से रेत लेने जा रहे तीन लोगों की ट्रैक्टर की ट्रॉली में दबकर मौत हो गई है . सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर विवेचना में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर रेत लेने नदी ज रही थी इसी दौरान गुजियाबोड़ के पास चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार ट्रैक्टर  अनियंत्रित हो कर तलाब में पलट गया . हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं ड्राइवर ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक फरार हो गया है इस मामले में पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।