कोरबा 17 जुलाई 2021 -  प्रदेश में कोरोना के मामले में कमी आने के बाद अब सभी दुकानों को खोल दिए है। वहीं अब कोरबा में शराब दुकानें के खोलने का समय बढ़ा दिया गया है। 

आबकारी विभाग से जारी आदेश के अनुसार अब शराब दुकान रात 10 बजे तक खुल सकेंगी। इससे पहले रात 08 बजे तक खोलने का अनुमति दी गई थी । जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए जिले में शराब दुकानें सुबह 09 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया है।

जिले में सभी शराब दुकानें कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संचालित की जाएंगी। जिला कलेक्टर द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा समय-समय पर जारी एस. ओ. पी. का पालन करते हुए जिले के सभी शराब दुकानों को संचालित करने का आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि प्रदेश कोरोना के मामले में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में 312 नए मरीजों की पुष्टि हुई है , वहीं स्वस्थ्य होने वाले मरीजों 358 है।