सक्ती 31 जुलाई 2026 - सक्ती का जिंदल वर्ल्ड स्कूल नाम बड़ा लेकिन दर्शन छोटा इस बात का खुलासा गुरुवार को हुए सक्ती यातायात विभाग द्वारा जिंदल वर्ल्ड स्कूल के बसों की फिटनेस जांच के बाद हो चुका है। जिंदल वर्ल्ड स्कूल के 12 बस अनफिट पाए गए जिस पर यातायात विभाग ने कड़ी कार्यवाही करते हुए सभी बस चालको पर महज 17 हजार का हल्का फुल्का जुर्माना ठोकते हुए 07 दिनों के भीतर स्कूली बच्चो के परिवहन में लगे सभी वाहनों का दस्तावेज अपग्रेट करने का निर्देश दिया है।

यातायात विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि यह कार्यवाही गुप्त शिकायत के आधार पर की गई है। अब बात करे मुद्दे की तो अगर शिकायतकर्ता ने शिकायत नही की होती तो जिंदल वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन ना जाने कब तक अनफिट बसों में छात्रों का परिवहन कर उनकी जान को खतरे में डालते रहता। भगवान ना करे लेकिन इन अनफिट बसों के चलते किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता।

वैसे तो सक्ती के कंचनपुर में संचालित जिंदल वर्ल्ड स्कूल टॉप क्लास शिक्षा का दावा कर पालकों से हर साल लाखों रुपए की मोटी फीस वसूल करता है। लेकिन बदले में देता क्या है अनफिट बसों से छात्रों का परिवहन। ये कोई छोटी मोटी या मामूली चूक नही बल्कि एक बड़ी गलती है जिससे यह साबित होता है कि सक्ती का जिंदल वर्ल्ड स्कूल सिर्फ नाम का बड़ा लेकिन दर्शन छोटा बहुत छोटा है।

जिंदल वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन की इल लापरवाही का खुलासा होने के बाद पालकों में काफी रोष ब्याप्त है। ऐसे में अब जरूरत है कि यातायात और शिक्षा विभाग दोनो मिलकर इस गंभीर मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए जिंदल वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन सख्त एक्सन ले जिससे वे इस तरह की गलती दोबारा करने से पहले लाख बार सोचे।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी रहेगी..