जांजगीर 11 सितंबर 2026 - देवरी - चिचोली पिकनिक स्पॉट में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्रों के पानी के तेज बहाव में बहने की सूचना है। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान तीनों छात्र तेज बहाव की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय स्तर पर जानकारी मिलने के बाद राहत एवं बचाव दल को सक्रिय किया गया। SDRF की टीम और नगर सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर तीनों छात्रों की तलाश के लिए सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
पिकनिक स्पॉट पर पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। टीम द्वारा नदी एवं आसपास के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की जा रही है।













