जांजगीर चाम्पा 01 अगस्त 2026 - स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने एवं गलत नियत से हरकत करने के मामले में आरोपी प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को पुलिस ने गिरफ्तार ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

31 जुलाई 2026 कि घटना थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर मामले में आरोपी प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक के विरुद्ध धारा 75 BNS एवं धारा 10, 12 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। SP विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर, अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बता दे कि सोशल मीडिया पर शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा (डोंगाकोहरौद) का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे स्कूल का प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा था।इस वीडियो के वायरल होते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल जांच करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी (पामगढ़) द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को निलंबित कर दिया था। जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।