जांजगीर चाम्पा 16 अगस्त 2026 - जांजगीर जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट इंजन ऑयल बेचने वाले तीन दुकानदारो से ढाई लाख कीमत की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के डुप्लीकेट इंजन ऑयल के 44 नग बड़ा बकेट और 12 नग छोटा केन कुल 56 नग जप्त किया है।
दरअसल पुलिस को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट सामान बेचे जाने के संबंध में लगातार शिकायत मिल रही थी इस संबंध मे सिटी कोतवाली और चाम्पा पुलिस द्वारा अलग अलग टीम बनाकर दुर्गा ऑटोमोबाइल चाम्पा के साथ तीन ऑटोमोबाइल दुकानों में एक साथ दबिस दी गई।
रेड कार्यवाही के दौरान दुकान संचालकों के कब्जे से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम / पैकिंग में डुप्लीकेट तेल एवं संबंधित सामग्री जिनकी कीमत 250000/- बरामद कर जप्त की गई। मामले में संबंधित दोनों दुकान संचालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा जप्त सामग्री की जांच एवं सत्यापन कराया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
सुरेश कुमार अग्रवाल पिता स्व जोधराम अग्रवाल 52 साल निवासी बिजली ऑफिस रोड चांपा थाना चांपा
अमन शर्मा पिता अशोक शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी नेताजी चौक जांजगीर
नीरज अग्रवाल पिता स्वर्गीय बद्री प्रसाद अग्रवाल उम्र 51 वर्ष निवासी दुर्गा ऑटोमोबाइल चाम्पा









