जांजगीर चाम्पा 01 अगस्त 2026 - जांजगीर SP विजय कुमार पांडेय ने पुलिसिया तंत्र में कसावट लाने के उद्देश्य से महकमे में फेरबदल करते हुए 03 निरीक्षक और 01 उप निरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया है।
SP कार्यालय से शनिवार देर शाम जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा को थाना प्रभारी सायबर थाना, निरीक्षक जय कुमार साहू को यातायात शाखा से थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक प्रमोद कश्यप को रक्षित केन्द्र जांजगीर से यातायात शाखा जांजगीर और उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान को रक्षित केन्द्र जांजगीर से थाना चांपा में पदस्थ किया है।









