जांजगीर चाम्पा 03 सितंबर 2026 - जांजगीर चांपा जिले के ग्राम तेंदुभाटा में सड़क किनारे पाइप के पास 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ FSL टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मृतक की पहचान तेंदुभाटा निवासी सोनू साहू (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेंडन यॉर्क के अनुसार, सड़क किनारे शव मिलने की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।