जांजगीर चाम्पा 21 अगस्त 2026 - जांजगीर चांपा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा रेलवे स्टेसनो एवं आने जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विशेष रूप से बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों की चांपा, अकलतरा और कोटमीसोनार रेलवे स्टेसन पर पुलिस टीमों द्वारा यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सामान की गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान कुछ लावारिस बैगों से हथियार भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।
यात्रियों से पुलिस ने अपील की है कि रेल यात्रा करते समय किसी भी प्रकार का हथियार अपने साथ लेकर यात्रा न करें। बिना वैध अनुमति हथियार रखना अथवा परिवहन करना कानूनन अपराध है। यात्रियों से अपील है कि वे अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें तथा किसी भी लावारिस बैग या संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तत्काल पुलिस/ रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें।












