जांजगीर चाम्पा 22 सितंबर 2026 - पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेउभाटा में 36 वर्षीय ऑटो चालक प्रमोद यादव ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि प्रमोद यादव अपनी पत्नी के साथ घर में रहता था। घटना के वक्त उसकी पत्नी तालाब में नहाने के लिए गई हुई थी। कुछ देर बाद जब वह वापस घर लौटी, तो घर के अंदर पति को लाइलोन की रस्सी के सहारे फांसी पर लटका देखा।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल प्रमोद यादव ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।













