जांजगीर चाम्पा 25 जून 2026 -  नवागढ़ ब्लाक स्थित प्राथमिक शाला खैरवार पारा, बोड़सरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे। वायरल वीडियो पर डीईओ ने संज्ञान लिया और जांच के लिए टीम गठित की। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक-शिक्षिका को अलग-अलग बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर वायरल वीडियो की जांच कराई गई है, जिसमें वीडियो सही पाया गया है। संबंधित शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। खैरवार पारा में पदस्थ शिक्षक को नवागढ़ शिक्षा कार्यालय और शिक्षिका को अकलतरा ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।