जांजगीर चाम्पा 14 सितंबर 2026 - जांजगीर कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए मास्टरमाइंड सहित 06 सटोरियों को गिरफ्तार कर सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ ;प्रतिषेधद्ध अधिनियम 2022 की धारा 07 और BNS की धारा 112 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
दरअसल साइबर थाना जांजगीर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यू चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर निवासी हेमलाल यादव अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहा है। इस सूचना पर साइबर थाना पुलिस टीम ने रेड कर हेमलाल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हेमलाल यादव ने BDG नामक ऑनलाईन सट्टा गेम खेलने और इसका बड़ा नेटवर्क होने का खुलासा किया। उसने बताया कि उसे इस खेल की आईडी शैलेंद्र कुमार शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई थी
पुलिस ने हेमलाल के बयान के आधार पर मुख्य संचालक शैलेंद्र कुमार शर्मा को पुलिस हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर शैलेंद्र ने स्वीकार किया कि वह BDG ऑनलाईन सट्टा ऐप की मास्टर आईडी और लिंक्स को व्हाट्सएप मोबाइल नंबर के माध्यम से अन्य सहयोगियों तक पहुँचाता था। यह नेटवर्क मार्केटिंग के आधार पर काम करता है अपने नीचे अन्य व्यक्तियों को लिंक के माध्यम से जोड़ने पर कमीशन प्राप्त होता है। जब-जब नीचे जुड़ा हुआ व्यक्ति सट्टा में पैसा लगाता है तब-तब उपर के एडमिन को कमीशन प्राप्त होता है।
शैलेंद्र शर्मा की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चार आरोपियों महेश प्रसाद राठौर, राकेश कुमार राठौर, दुर्गेश कुमार राठौर और हीरालाल यादव को भी हिरासत में लिया जिनके मोबाइल से ऑनलाईन सट्टा ऐप की आईडी और स्क्रीनशॉट जप्त किया गया। शैलेन्द्र के द्वारा अब तक लगभग 20 लाख रूपये का आनलाईन सट्टा खेल चुका है एवं लिंक के माध्यम से अपने अन्य कई साथियों को इसकी लत लगा चुका है और लाखों रूपये इस आनलाईन सट्टा में हार चुके हैं।
गिरफ्तार सटोरिये..
हेमलाल यादव उर्फ सोनू उम्र 47 वर्ष निवासी न्यू चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर।
शैलेंद्र कुमार शर्मा उर्फ शैलू उम्र 45 वर्ष निवासी शंकर विहार कॉलोनी लिंक रोड जांजगीर मुख्य एडमिन।
महेश प्रसाद राठौर उर्फ मुकेश उम्र 47 वर्ष निवासी न्यू चंदनियापारा वार्ड 07 जांजगीर।
राकेश कुमार राठौर उर्फ पप्पू ;उम्र 45 वर्ष निवासी हरियाली हेरिटेज के बगल अकलतरा रोड जांजगीर।
दुर्गेश कुमार राठौर उर्फ मनु उम्र 45 वर्ष निवासीर पुराना चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर।
हीरालाल यादव उम्र 47 वर्ष निवासी न्यू चंदनियापारा लिंक रोड जांजगीर।













