जांजगीर चाम्पा 02 अगस्त 2026 - चाम्पा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दोनो आरोपी खुद को पत्रकार और सत्ताधारी पार्टी के नेता बता कर मोहल्ले में धौंस जमाते थे। मामला चाम्पा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक चांपा पुलिस जगदल्ला स्थित छुईया तालाब के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी अनिल खुंटे और उसके भाई अजय खुंटे सहित अन्य लोगों ने पुलिस टीम के साथ हुज्जतबाजी करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पंहुचाया। जांच में यहां पता चला कि मुख्य आरोपी अनिल खुंटे स्वयं को पत्रकार एवं नेता बताकर क्षेत्र में धौंस जमाता था जो पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री के मामले में जेल जा चुका है।
घटना के संबंध में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 412/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 121 (1), 132, 221 एवं 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। चांपा पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अनिल खुंटे (35 वर्ष) एवं अजय खुंटे (28 वर्ष), निवासी छुईया तालाब के पास, जगदल्ला, चांपा को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।









