जांजगीर चाम्पा 07 अगस्त 2026 - इस वक्त शिवरीनारायण थाना क्षेत्र ग्राम खरौद से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा के प्रमुख निस्तारी गढ़वा तालाब में एक वयस्क मगरमच्छ घुस गया है। गढ़वा तालाब में अचानक मगरमच्छ के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे कोटमीसोनार के क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ने की बात कह रहा है।
वही प्रशासन ने सभी ग्राम वासियों से अपील की है कि जब तक मगरमच्छ को पकड़ नही लिया जाता तब तक लोग तालाब के पास ना जाय।









