जांजगीर चाम्पा 21 सितंबर 2026 - जांजगीर कोतवाली पुलिस की जुआ फड़ में गोरिल्ला टैकनिक से घेराबंदी कर 9 जुआरिओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 लाख 28 हजार 420 रुपये नगद के साथ ताशपत्ती सहित अन्य सामग्री जप्त किया है।
दरअसल कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बनारी मेन रोड से अंदर एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं इस सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली और रिस्पांस टीम से एक संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के द्वारा बताये गये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर मौके से 09 जुआरियो को पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल 4,28,420 /- रुपए नगद एवं ताश पत्ती तथा मौक़े से अन्य सामग्री को जप्त किया गया जुआरियो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी जुआरियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम के द्वारा जिस मकान में घेराबंदी कर जुआड़ियों को पकड़ा गया है उसे मकान के मालिक के विरुद्ध जाँच कर पृथक से कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार जुआरियो के नाम..
01- भैरव मिश्रा उर्फ़ मोगली पिता रामधन मिश्रा उम्र 44 वर्ष निवासी बी महंत उपनगर वार्ड नंबर 6 जांजगीर
02- अखिलेश राठौर पिता रामकुमार राठौर उम्र 36 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 2 जांजगीर
03- रामनारायण राठौर पिता छोटेलाल राठौर उम्र 55 वर्ष निवासी भगत चौक वार्ड नंबर 11 जांजगीर
04- धीरज पाठक पिता प्रदीप पाठक उम्र 42 वर्ष निवासी न्यू चंदनीया पारा वार्ड नंबर 16 जांजगीर
05- राहुल बजाज पिता ठाकुर दास बजाज उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 23 केरा रोड जांजगीर
06- तालिब खान पिता अब्दुल बारी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 नैला
07- अविनाश राठौर पिता रामकुमार राठौर उम्र 39 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 12 जांजगीर
08- मुकेश बजाज पिता साजन बजाज उम्र 45 वर्ष निवासी केरा रोड जांजगीर
09- कृष्ण कुमार चंद्र पिता जीवन लाल चंद्र उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 न्यू चंदनीया पारा जांजगीर।













