जांजगीर चाम्पा 20 जुलाई 2026 - जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा पुलिस ने जुए के अड्डे परछापा मार कर जुआ खेलते 09 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29000 नगद और तास पत्ती को जप्त किया है।

दरअसल SP विजय पाण्डेय के निर्देशन में जुआ, सट्टा खिलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अकलतरा पुलिस देर शाम ग्राम तारौद में रेड कार्यवाही कर 09 जुआरियों को पकड़ा जिसके विरुद्ध विधिवत जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

01. चित्र विजय सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन जोगीडिपा थाना मुलमुला

02. उमाशंकर साहू उम्र 37 वर्ष साकिन किरारी थाना अकलतरा

03. विनोद कुमार पाटले उम्र 50 वर्ष साकिन अमरताल थाना अकलतरा

04. अरविंद कुमार  यादव उम्र 40 वर्ष साकित मुडपार चौकी नैला थाना जांजगीर

05. पवन कुमार जोगी उम्र 40 वर्ष साकिन मुरलीडीह

06. कुमार गौरव नोरगे उम्र 40 वर्ष साकिन मुरलीडीह

07. अजय रात्रे उम्र 30 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला

08. एकलव्य दिनकर उम्र 21 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला

9. फिरथ सूर्यवंशी  उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड नं 15 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा