जांजगीर चाम्पा 13 अगस्त 2026 - जांजगीर चाम्पा जिले के बिर्रा पुलिस ने डकैती डालने की बड़ी साजिश को नाकाम कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाईक सहित डकैती में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार दो नग लोहे के पैरा।कटिया नुमा हथियार, एक एयर गन और चार नग लोहे की कुदाली जप्त किया है। सभी आरोपी ग्राम करही के सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती डालने वाले थे। लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले थाना बिर्रा और सायबर टीम एवं करही पुलिस ने सभी आरोपियों को वारदात से पहले दबोच लिया। मामले में थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 104/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 310 (4), 310 (5) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक थाना बिर्रा पुलिस को 12 अगस्त 26 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर शराब दुकान रोड के पास दो बाईक में पांच व्यक्ति घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। घटना की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना बिर्रा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान करही में डकैती करने की योजना बनाना स्वीकार किए जाने से उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी
01. राजकुमार कर्ष, पिता रेशम लाल कर्ष, उम्र 28 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना शिवरीनारायण।
02. जितेंद्र साहू, पिता मूलचंद साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी कनसदा, थाना शिवरीनारायण।
03. राजेंद्र उर्फ राजा साहू, पिता रथ राम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी करही, थाना बिर्रा।
04. रंजीत साहू, पिता रामलाल साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी तुस्मा, थाना शिवरीनारायण।
05. भीम साथी, पिता दुर्गा प्रसाद सारथी, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिवरीनारायण।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम, पुलिस सहायता करही प्रभारी ASI राम प्रसाद बघेल तथा प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक अर्जुन यादव सहित थाना बिर्रा स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।









