जांजगीर चाम्पा 01 अगस्त 2026 - जांजगीर चाम्पा जिले की बिर्रा पुलिस ने 13 लाख से अधिक कीमत की 26 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 महिला सहित 04 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। साथ ही गांजा तस्करी में तस्करों का रास्ता क्लियर कराने में पायलेटिंग करते एक बाईक और गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक कार जप्त को जप्त किया है।
दरअसल 01 अगस्त को बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भटगांव तरफ से महानदी पुल पार कर बसंतपुर तरफ बाईक के चालकों द्वारा एक कार को पायलेटिंग करते हुए कार में रखे अवैध रूप गांजा की तस्करी कर रहा है।
सूचना के बाद थाना बिर्रा पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर बाईक चालक एवं कार चालकों को घेराबंदी कर पकड़ा कार की तलाशी लेने पर अलग अलग पैकेट में कुल 26.800 किलो ग्राम गांजा मिला। आरोपियों के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत धारा NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. विजय बघेल पिता शिवशंकर बघेल उम्र 22 वर्ष निवासी ओडेकेरा थाना जैजैपुर
02. उत्तम चन्द्रा पिता यादराम चन्द्रा उम्र 41 वर्ष निवासी जैजैपुर थाना जैजैपुर
03. भूरीबाई बघेल पति ऋषि कुमार बघेल उम्र 55 वर्ष निवासी देवरहटा थाना हसौद जिला सक्ती
04. सव्या शर्मा पति पद्मलोचन शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी पदमपुर रोड सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद









