जांजगीर चाम्पा 29 अगस्त 2023 - जांजगीर चाम्पा जिले से पावर प्लांट में मजदूर के आत्महत्या की खबर सामने आई है। जिले में स्थित KSK महानदी पावर प्लांट (वर्धा) में एक मजदूर ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। शव देखते ही प्लांट में सनसनी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र स्थित KSK के पावर प्लांट में स्विच गियर रूम में फंदे पर लटकता शव मिला। मृतक मजदूर की पहचान नरियरा गांव निवासी अजय साहू के रूप मे हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की जांच मे जुट गई है।