जांजगीर चाम्पा 21 जुलाई 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया दिनांक 20 जुलाई 2023 को अपने घर के बाहर बैठी थी उसी समय मोहल्ले का सौरभ सिंह बरगाह घर के सामने आया और प्रार्थिया को टोनही कहते हुए आरोप लगाया कि जादू टोना कर उसकी बहन छोटी को पागल कर दी है।

यह कह कर मारपीट करते हुए अपने घर तक ले गया जहां उसके परिजन शिव सिंह बरगांह , शंकर सिंह बरगाह , त्रिलोक सिंह बरगाह और सौरभ सिंह बरगाह चारो मिलकर टोना जादू करने का आरोप लगाते हुए मारपीट किया है प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरूद्ध अकलतरा थाने में अपराध क्रमांक 361/23 294 , 506 , 323 , 34 भादवि टोनही प्रताडना अधिनियम की धारा 4 , 5 कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी सौरभ सिह बरगाह उम्र 21 वर्ष , शिव सिंह बरगाह उम्र 60 वर्ष , शंकर सिंह बरगाह  उम्र 26 वर्ष , त्रिलोक सिंह बरगाह उम्र 30 वर्ष सभी निवासी पीपरसत्ती थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से  गिरफ्तार कर दिनांक 21 जुलाई 2023 को न्यायायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सत्यकला रामटेके , उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा , सहायक उप निरीक्षक अरूण कुमार सिंह , आरक्षक  विवेक ठाकुर , विरेश सिंह , शेषनारायण साहू का योगदान रहा।