जांजगीर चाम्पा 02 अगस्त 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रविशंकर कौशिक निवासी डोंगाकोहरोद थाना पामगढ़ का बजाज प्लैटिना ग्राम सिलादेही से अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर ले गया था सूचना पर थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 123/23 धारा 379 भादवि कायम पर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।  

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक प्लैटिना वाहन में बसंतपुर तरफ से गाड़ी को बेचने हेतु ग्राहक तलाश करते हुए गिरजा चौक तरफ आ रहे हैं इस सूचना पर उक्त व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं  पूछताछ करने पर उक्त वाहन को चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी बलराम एवं देव प्रसाद से बजाज प्लैटिना क्रमांक CG- 11- AS- 9078 और बजाज प्लैटिना बिना नंबर का बरामद किया गया। तथा विधि से संघर्ष बालक से एक HF डीलक्स क्रमांक CG- 22-S-5900 मोटर साइकिल बरामद किया गया है।

प्रकरण में आरोपी बलराम उम्र 22 निवासी शिवरीनारायण , देव प्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी दुरपा थाना शिवरीनारायण के विरुद्ध अपराध का सबुत पायें जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। तथा विधि से संघर्षरत् बाल अपचारी को किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अवनीश श्रीवास थाना प्रभारी बिर्रा , सहायक उप निरीक्षक फुलेश्वर सिंह सिदार , आरक्षक राजेश कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।