रायपुर 23 सितंबर 2026 - राजधानी में मंगलवार की रात मौसम बदला लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को पूरी तरह राहत नहीं दे सका. हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां जारी है. इस कारण जगदलपुर और आसपास के इलाकों में तामपान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन के डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावनाएं जताई गई हैं. इस मौसम सिस्टम के प्रभाव से आज और कल दक्षिणी हिस्सों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. रायपुर शहर में भी बारिश के आसार हैं।
बुधवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है. कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश के साथ गरज चमक और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव में तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर - चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और बेमेतरा में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।













