रायपुर 14 अगस्त 2026 - देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। असम में भारी बाढ़ से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई है। दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां कई जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। कई नदी नाले उफान पर है। इसी बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। IMD ने छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी दी गई है।
वहीं आज रायपुर महासमुंद, रायगढ़ समेत कई जिलों में आफत की बारिश होगी। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, आवश्यक काम होने पर ही निकले। और घर से बाहर जा रहें हो तो अपने साथ रेन कोट आउट छतरी जरूर रखें।









