बिलासपुर 30 सितंबर 2023 -  छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनी तो कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों को पक्का मकान देने का होगा ,,, PM मोदी ने बिलासपुर में परिवर्तन महासंकल्प सभा में ये बातें कही। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस की सरकार को मोदी ने जमकर घेरा। 

PM मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही PSC घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस घोटाले से सब कोई परेशान हैं। वो जिनका रिजल्ट रूक गया वो भी और जिन्होंने परीक्षाएं पास की वो भी।

मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ही कांग्रेस पर आक्रामक हमले के साथ की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मे परिवर्तन तय हो गया है। कांग्रेस सरकार से त्रस्त छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है, और नई साहिबो,  बदल के रहीबो। मैने ऐसा उत्साह कभी नही देखा। कांग्रेस आज आतंक, अत्याचार और कुशासन से त्रस्त है, इसलिए छत्तीसगढ़ के लोग कांग्रेस सरकार को हटाने और बीजेपी सरकार लाने का संकल्प लिया है।