रायपुर 24 मई 2021 - छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सोमवार को रायपुर सिविल लाईन थाने जाएंगे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार डॉ रमन सिंह रविवार की सुबह दस बजे सिविल लाईन थाना पहुँचेंगे। बता दे की सिविल लाईन थाने में डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा के ख़िलाफ़ अपराध पंजीबद्ध है।

टूलकिट को शेयर करने पर सिविल लाईंस थाने में दर्ज अपराध के विरोध में ही कल भाजपा पूरे प्रदेश के हर थाना चौकी में धरना प्रदर्शन करने पहुँचेगी। यह धरना कोविड संक्रमण से बचाव की सावधानी के साथ आयोजित किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री निवास ने यह पुष्टि की है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह सिविल लाईंस थाने दस से बारह बजे तक धरने पर रहेंगे। 

विदित हो कि सिविल लाईंस पुलिस ने कल ही साढ़े बारह बजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को घर पर रहने और बयान और अभिलेख देने का नोटिस दिया है। खबरें है कि डॉ रमन सिंह निर्धारित समय से पहले ही मौजुद रहेंगे।