महासमुंद 19 फरवरी 2022 - झलप के छिलपावन चौक के पास के फ्यूल पंप से बाइक में पेट्रोल भरा रहा किसान उठाईगिरी का शिकार हो गया। कई लोगों के मौजूद रहने के बाद भी वहां आरोपी बाइक की डिक्की में रखे बैग को निकालकर ले भागे।
बताया जाता है कि इस बैग में एक लाख रुपए थे। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पटेवा पुलिस द्वारा जांच शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है।









