सक्ती 26 मार्च 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना वापसी करते नजर आ रहा है। 

यह बात अलग है की बीते कुछ दिनों में जितने भी संक्रमित मिले है वो सब ग्रामीण इलाकों से है लेकिन जिस तरह से प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है उससे जांजगीर चाम्पा जिला भी अछूता नही है हालांकि जिले में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या उतनी नही है जितनी रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर मे है शुक्रवार को सक्ती ब्लाक में 05 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जो चिन्ता का विषय साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 172 की जांच में 05 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जिसमे सक्ती ब्लाक के डोंगिया से 02 , सक्ती के वार्ड क्रमांक 13 से 01 , वार्ड क्रमांक 08 से 01 और अन्य ब्लाक (  मालखरौदा ) से 01 नए संक्रमित शामिल है।