सक्ती 24 मार्च 2021 - सक्ती ब्लाक में कोरोना ने बुधवार को मंगलवार की अपेक्षा अपना कहर कम किया है बुधवार को सिर्फ एक नए कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को कुल 167 लोगो की जाँच की गई थी जिसमे PHC पोरथा से 01 नए मरीज की पहचान की गई है।









