कोरबा 28 मार्च 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित खनिज विभाग के दफ्तर में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण फैला है। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सहित आधा दर्जन अधिकारी कर्मचारी जहां कोरोना संक्रमित है, वही एक कर्मचारी की रविवार की सुबह कोरोना संक्रमण से कोविड हॉस्पिटल में मौत हो गयी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित माईनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एस.एस.नाग सहित माईनिंग आफिसर दीपक मिश्रा सबसे पहले कोरोना से संक्रमित हुए दोनों अफसरो को गंभीर हालत में ईलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है वहीं इन अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद माइनिंग आफिस की एक महिला कर्मचारी सहित दो सीनियर बाबू कोरोना से संक्रमित हो गये। 

माईनिंग विभाग के ठीक बगल में संचालित डीएमएफ के दफ्तर में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। यहां डीएमएफ की परियोजना समन्वयक व ज्वांईट कलेक्टर सूर्य किरण तिवारी की रिपोर्ट भी पिछले दिनों कोरोना पाॅजिटिव आई है।