सक्ती 18 जनवरी 2022 - सक्ती ब्लाक में एक बार फिर से कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए है।
सोमवार के बाद मंगलवार को भी सक्ती ब्लाक में 240 लोगों की एंटीजन और 05 लोगों की RTPCR जाँच की गई थी जिसमे 13 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक मसनिया से 01 नए मरीज की पहचान की गई है इसी तरह कुरदा से 01 , लवसरा से 01 और सक्ती शहर से 10 नए मरीज की पहचान की गई है , सक्ती शहर के अलग अलग वार्डो से 118 लोगो की कोरोना जाँच की गई जिसमे 10 नए मरीजो की पहचान की गई है।
सभी नए मरीजो को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
एक तरह से जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा शून्य हो गया था लेकिन अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ते नजर आ रही है जो काफी चिंता का सबब बन सकता है।









