जशपुर 22 फरवरी 2022 - जशपुर जिले से कोयला लदे ट्रक में आग लगने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक बागबहारा थाने के भरारी नाला के पास कोयला लदे ट्रक में अचानक आग लग गई. वही तुरंत चालक और क्लीनर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन की सहायता से आग पर काबू पाया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।
कोयला से लदे ट्रक में लगी आग , ड्राइवर और क्लीनर ने ऐसे बचाई अपनी जान









