जशपुर 11 जून 2022 -  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज फिर से शिकायतों पर फैसला आन द स्पाट वाला रुख अख्तियार किया। सीएम आज जशपुर जिले के पत्थलगांव के बटईकेला ग्राम पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिकायत मिलने पर कार्यक्रम खत्म होते ही कार्रवाई की है। 

मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदार बागबहार के खिलाफ जाति प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर उसे तत्काल निलंबित कर दिया है। नायब तहसीलदार उदय राज सिंह पर जाति प्रमाण पत्र में लापरवाही का आरोप लगा है। इसी तरह सीएम बघेल ने धान खरीदी में अनियमितता के आरोप पर कोटबा सोसायटी के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। 

CM भूपेश बघेल का कार्यक्रम खत्म होने से पहले ग्रामीण को राशन कार्ड बनाकर सौंपा गया। पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में भेंट मुलाकात के दौरान प्रेमनगर गांव के रहने वाले नारायण यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है। वजह पूछने पर नारायण ने बताया कि सरपंच ने पुराने कार्ड को निरस्त करवा दिया है और नया कार्ड नहीं बनाया जा रहा है।