धमतरी 29 अगस्त 2026 - धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र में मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी का बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, नौकरी की तलाश कर रही महिला से दो युवकों ने संपर्क किया और उसे रोजगार दिलाने का भरोसा दिया। महिला का आरोप है कि नौकरी दिलाने की बात कहकर दोनों आरोपी उसे अपने साथ ले गए। रास्ते में सुनसान स्थान देखकर आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना के बाद हिम्मत जुटाई और कुरूद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
जिसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सबसे पहले महेंद्र साहू को गिरफ्तार किया। वह बालोद जिले के बगदही का रहने वाला बताया जा रहा है। महेंद्र की गिरफ्तारी के बाद दूसरा आरोपी अजय वर्मा फरार हो गया था जिसे बाद में बताया जा रहा था। संभावित ठिकानों पर दबिश दे कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।













