कोरबा 13 अगस्त 2026 - कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में 29 वर्षीय युवक अंकित सोनवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताते हुए मृतक की पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि अंकित शराब पीने के बाद अक्सर अपनी पत्नी से विवाद और मारपीट करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार तनाव की स्थिति बनती थी। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर प्रिया सोनवानी ने अंकित के पैर में चाकू मार दिया।
जांच में यह भी सामने आया कि चोट लगने के बाद अंकित को तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया, जिसके कारण काफी मात्रा में खून बह गया और उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई।









