रायपुर 10 अगस्त 2025 - चलानी कार्यवाही के लिए रिश्वत लेना एक ASI सहित तीन पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। रिश्वत लेने का वीडियो शोसल मीडिया में वायरल होते ही SSP ने तीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामला तेलीबांधा थाने का है।
जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा थाने में पदस्थ ASI परमेश्वर चौधरी , आरक्षक श्रीकांत मिश्रा और विनय सिंह का एक वीडियो शोसल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था इस वीडियो में तीनों चलानी कार्यवाही करने के एवज में पीड़ित से रिश्वत लेते नजर आ रहे थे। यह वीडियो जैसे ही रायपुर SSP लाल उम्मेद सिंह की जानकारी में आया इसे अनुशासन हीनता , लापरवाही और संदिग्ध आचरण मानते हुए SSP ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए लाईन अटैच कर दिया।









