राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पदस्थ 6 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रक्षित केंद्र में पदस्थ अधिकारियों को भी थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक रामेश्वर देशमुख को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित करते हुए थाना प्रभारी डोंगरगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक हरीनाथ रावत को थाना प्रभारी बोरतलाव से हटाकर छुरिया भेजा गया है। वहीं निरीक्षक अनुराग सोनवाली को छुरिया से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बोरतलाव बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े को रक्षित केंद्र से लालबाग थाना भेजा गया है। निरीक्षक गोपेंद्र पटेल को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से स्थानांतरित करते हुए थाना प्रभारी बागनदी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव को रक्षित केंद्र से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
तबादला सूची में दो उप निरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं। उप निरीक्षक सतउराम नेताम को प्रभारी चौकी जोब से स्थानांतरित कर घुमका भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक रोहित खूंटे को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से प्रभारी चौकी जोब की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह जिले में कुल आठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
नई पदस्थापना के बाद डोंगरगढ़, बोरतलाव, छुरिया, लालबाग, बागनदी, घुमका और जोब क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी अब अपनी नई पद स्थापना पर जिम्मेदारी संभालेंगे।












