महासमुंद 11 जनवरी 2026 - महासमुंद जिले में पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। एसपी महासमुंद ने जिले के अलग अलग थाने कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत कुल 38 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस ट्रांसफर सूची में 3 उप निरीक्षक , 8 सहायक उप निरीक्षक (ASI) और 27 प्रधान आरक्षक शामिल हैं।
अधिकारियों के ट्रांसफर का उद्देश्य जिले में पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना बताया जा रहा है। इस सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। आदेश के अनुसार, उन्हें उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए नए थानों या चौकियों पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है, जो प्रशासनिक दृष्टिकोण से आवश्यक माना गया।












