बलौदाबाजार 22 सितंबर 2026 - छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले में पदस्थ निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची में कुल 38 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इसमें अलग-अलग पदों पर तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में 5 निरीक्षक 1 उप निरीक्षक 5 सहायक उप निरीक्षक 9 प्रधान आरक्षक 18 आरक्षक शामिल हैं।













