अंबिकापुर 18 सितंबर 2026 - शहर के रसूलपुर इलाके में चाकू मारकर 70 साल के एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपी दामाद नाजीम सबा समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें 10 हजार रुपये एडवांस में दिए गए थे।
चाकू से हमले में घायल बशीरुद्दीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हमले के बाद पुलिस ने धारा 109(1), 3(5), 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया था. मौत के बाद धारा में 103 अतिरिक्त जोड़ी गई. जांच के दौरान मृतक की बेटी सादिया शारीन सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि उनका पति नाजिम सबा के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. पूर्व में पति ने मायके पक्ष वालों को केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी दामाद नाजिम सबा ने अपने ससुर बसीरूद्दीन की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी दामाद नाजिम सबा ने चेनपुर पलामु के कंचन कुमार और अन्य आरोपी को अंबिकापुर बुलाने के बाद उनके ठहरने की व्यवस्था की थी। घटना वाले दिन (16 सितंबर) को निजारूद्दीन की हत्या की पूरी प्लानिंग की गई. इसके बाद कंचन और अन्य दो आरोपी हथियार से लेस होकर बाइक में बसीरूद्दीन के घर पहुंचे. वह किराए का मकान देखने के बहाने घर पहुंचे थे।
कुछ देर में आरोपियों ने बसीरूद्दीन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.फिर घटनास्थल के पास ही बाइक को छिपाने के बाद सभी भाग निकले। पुलिस ने आरोपी कंचन के निशानदेही पर बाइक, खून से सना कपड़ा और बस टिकट जब्त किया. मामले में अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।













