अंबिकापुर 27 नवम्बर 2026 - छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बढ़ती ठंड के बीच एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम के सामने स्थित जन औषधि केंद्र के बाहर खुले में सोए युवक का सुबह अकड़ा हुआ शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक ठंड के कारण युवक की मौत हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार युवक गांधी स्टेडियम के सामने स्थित जन औषधि केंद्र के बाहर सोया हुआ था। सुबह उसका शव मिला। युवक ने गर्म कपड़े भी नहीं पहने हुए थे। ऐसे में रात के दौरान बढ़ी ठंड के कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। युवक की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, युवक की मौत ठंड के कारण हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका पता चिकित्सकीय जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।