अंबिकापुर 07 जून 2026 - चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को चाची ने एक साथ पकड़ लिया था। इस बात से नाराज भतीजी ने बाॅयफ्रेंड के साथ मिल कर अपनी ही चाची को मौत के घाट उतार दिया और फिर प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई थी।
दरअसल, थाना लखनपुर में रंजीत लकड़ा 45 वर्ष निवासी भुईंयापारा, जुना लखनपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका लक्ष्मी लकड़ा पति बैजनाथ लकड़ा 65 वर्ष की 31 मई को किसी अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। इस रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में धारा 194 BNS कायम कर मर्ग जांच कार्रवाई में लिया गया।
शव के अलग-अलग भागों पर चोट और रगड़ने के निशान पाये गये। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की हत्या करने की बात सामने आई। मामले में थाना लखनपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व धारा 103 (1) BNS पंजीबद्व कर जाँच में लिया गया। CCTV फुटेज खंगालने पर पाया गया कि घटना वाली रात एक युवक मृतिका लक्ष्मी लकड़ा के घर आते जाते दिखा था। मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का भी युवक के साथ बाईक पर बैठकर जाते दिखी।
मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का व उसके प्रेमी आशीष कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपी..
01. आशिष कुमार गुप्ता पिता उमेष गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाजारपारा, थाना लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़
02. तेरेसा एक्का पिता बमदेव एक्का, उम्र 20 वर्ष, निवासी लोसगा, रानीकछार, थाना लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़









