कोरबा 11 सितंबर 2026 - पुल चोरी के मामले में आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने आरोपी को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी को सिर्फ कोरबा ही नहीं, बल्कि कुल 9 जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बदर की अवधि के दौरान मुकेश कुमार साहू को कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहना होगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने पुल चोरी के आरोपी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद आरोपी को निर्धारित अवधि तक इन जिलों की सीमा में रहने की अनुमति नहीं होगी।













