रायपुर 20 अगस्त 2026 - छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिस निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक सहित कुल 35 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह तबादला आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किया गया है और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची में सुकमा, कांकेर, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद सहित कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई निरीक्षकों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से मैदानी जिलों में भेजा गया है, वहीं कुछ पुलिस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय की अलग-अलग शाखाओं में पदस्थ किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, कांकेर जिले में पदस्थ कई निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें निर्मल जांगड़े, सोमेश सिंह बघेल और अच्युत चंद्र तिवारी को जिला सरगुजा भेजा गया है। वहीं रामकुमार साव और मनीष चंद्र नागर को जिला कोरबा में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रमेश कुमार जायसवाल, योगेन्द्र कुमार वर्मा और यशवंत कुमार श्याम को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पदस्थ किया गया है। अभिषेक महोबिया, रामचंद्र साहू और मनीष कुमार नेताम को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भेजा गया है। कांकेर जिले से मनोरमा कुर्रे का तबादला जिला मुंगेली किया गया है।
सुकमा जिले में पदस्थ निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह को जिला सूरजपुर भेजा गया है। वहीं लोमेश कुमार सोनवानी को अअवि, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। राजनांदगांव जिले से भी कई निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। संग्राम सिंह को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया है। राजेश साहू, पुरुषोत्तम लाल, सत्यनारायण देवांगन, मिलन सिंह, नंदकिशोर गौतम और रमेश कुमार पटेल को जिला सूरजपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं नवरल प्रसाद कश्यप को जिला कोरिया भेजा गया है।
रायपुर नगरीय क्षेत्र में पदस्थ निरीक्षक सुधांशु बघेल को जिला जशपुर भेजा गया है। रायपुर ग्रामीण से दीपेश जायसवाल, प्रदीप कुमार बिसेन, कृष्ण कुमार कुशवाहा और लक्ष्मीनारायण नामदेव को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की अअवि शाखा में पदस्थ किया गया है। बिलासपुर जिले से देवेश सिंह राठौर को सरगुजा और विजय कुमार चौधरी को दंतेवाड़ा भेजा गया है। रायगढ़ जिले से शिशिर पाण्डेय और हर्षवर्धन सिंह को दंतेवाड़ा भेजा गया है।
वहीं अमित कुमार तिवारी को बलरामपुर-रामानुजगंज में नई जिम्मेदारी मिली है। स्थानांतरण सूची में कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय की अलग-अलग शाखाओं में भी पदस्थ किया गया है। अअवि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ रवि सिंह को बलरामपुर-रामानुजगंज भेजा गया है। पुलिस विभाग में इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।
अधिकारियों के अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उप निरीक्षक का भी तबादला जारी आदेश में एक उप निरीक्षक का भी स्थानांतरण किया गया है। जिला दुर्ग में पदस्थ मनीष बाजपेयी को जिला रायपुर-नगरीय में पदस्थ किया गया है। तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर जल्द से जल्द नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।












