रायपुर 07 सितंबर 2026 - रायपुर में नाबालिग बच्चों को ब्लैकमेल कर उनके ही घरों में चोरी करवाने वाले दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पति और पत्नी मिलकर बच्चों से सोने-चांदी और नगदी की चोरी करवाते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी जब्त किया गया है। शिकायतकर्ता सोनम साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को बताया कि वह बडा अशोक नगर थाना गुढियारी रायपुर में रहती है। उसके पड़ोस में वंदना साहू नामक महिला भी अपने पति के साथ रहती है।

शिकायतकर्ता की भांजी 11 वर्ष की है और वंदना साहू को जानती पहचानती है। भांजी के द्वारा प्रार्थिया का सोने के कान का झुमका, सोने की चैन वंदना साहू को दी थी। इसी तरह प्रार्थिया की भांजी द्वारा 2 सितम्बर को अपनी नानी का रानीहार भी वंदना साहू को ले जाकर दी थी। इस संबंध में जब भांजी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि वंदना साहू के द्वारा उसे डराया धमकाया और ब्लैकमेल किया जा रहा है, जिसके कारण वह घर में रखे सोने - चांदी के जेवरातों को चोरी छिपे उसे दी है।

वन्दना ने ऐसे ही बीच-बीच में घर से नगदी भी मंगवाई थी। वन्दना के इस काम में उसका पति दीपक साहू भी संलिप्त है। दोनों के द्वारा आस-पास के बच्चों को गुमराह कर, उन्हें डरा धमकाकर जेवरातों व नगदी रकम की उगाही करते है। 

सोनम साहू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में धारा 308(2), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया। साथ ही थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा वंदना साहू व उसके पति दीपक साहू को पकड़ा गया। दोनो को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उगाही की गई सोने के कान के टॉप्स, चैन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

(1) वंदना साहू पति दीपक साहू उमर 26 साल निवासी प्रीतम नगर बड़ा अशोकनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

(2) दीपक साहू पिता रिखी राम साहू उमर 29 साल सकीनान निवासी प्रीतम नगर बड़ा अशोकनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।