जशपुर 27 मार्च 2022 -  जशपुर जिले में 70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान 26 साल का युवक उसके घर में जबरदस्ती घुसा था। यहां युवक ने पहले महिला को गंदी-गंदी गालियां दी। इसके बाद उससे रेप किया और भाग गया था। 

आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। महिला ने 24 मार्च को इस मामले में शिकायत की थी। महिला ने बताया कि 24 मार्च की रात वह घर पर अकेली थी। उसी वक्त सुकबासुपारा करंगाबहला निवासी राजकुमार एक्का (26) उसके घर में जबरदस्ती घुस गया था। 

घर मे घुसने के बाद पहले तो खूब गालियां दी इसके बाद जबरदस्ती करने लगा महिला ने बताया कि उसने राजकुमार को रोकने की खूब कोशिश की। मगर उसने एक नहीं सुनी और शर्मनाक वारदात को अंजाम दे दिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

वारदात के बाद राजकुमार फरार था इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी युवक राज कुमार एक्का अपने घर आया हुआ है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश देकर आरोपी राज कुमार एक्का को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।