रायपुर 21 सितंबर 2026 - त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस सीजन में सरकारी कर्मचारियों और छात्रों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहारी सीजन शुरू होते ही छुट्टियों की भरमार हो जाती है। छुट्टियों की इस कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने दशहरा, दिवाली और शीत कालीन अवकाश की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। जारी सूची में कुल 15 दिनों की छुट्टी घोषित की है।
छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार दशहरा पर 5 दिन, दिवाली पर 5 दिन और शीत कालीन अवकाश भी 5 दिनों का रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाएं 15 दिनों तक बंद रहेंगी।
दशहरा अवकाश
17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 5 दिन
दीपावली अवकाश
06 नवंबर से 10 नवंबर 2026 5 दिन
शीतकालीन अवकाश
24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 5 दिन
कुल अवकाश - 15 दिन













