रायपुर 01 अगस्त 2026 - इस वक्त राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा ट्रैफिक डीसीपी अर्चना झा के गनमैन के रूप में तैनात आरक्षक कुलदीप मिश्रा ने रूप से जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। घटना अमलीडीह स्थित पुलिस क्वार्टर की है।

आरक्षक कुलदीप मिश्रा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने अभी इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।