दुर्ग 13 नवंबर 2026 - छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है यँहा प्रेमी द्वारा रिश्ता तोड़ (ब्रेकअप) दिए जाने से मानसिक रूप से परेशान कानून (लॉ) की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतका LLB (कानून) की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि कुछ समय से उसका अपने प्रेमी के साथ विवाद चल रहा था और प्रेमी द्वारा अचानक रिश्ता तोड़ दिए जाने के कारण वह मानसिक तनाव में थी। इसी परेशानी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें खुदकुशी की वजह लिखी हुई है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन को जब्त कर कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली रही है। साथ ही, मृतका के प्रेमी को थाने बुला कर पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन परिस्थितियों और बातों के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया।
पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।













